उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

हज पर जाने वालों के लिए है अहम खबर, आनलाइन हज आवेदन के लिए है अन्तिम तिथि 31 जुलाई, 2025

  • हज यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद जिले में खोले गए तीन हज-ई सुविधा केन्द्र

गाजियाबाद। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया है कि अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के निदेशक के पत्र द्वारा अवगत कराया गया है कि हज-2026 के आवेदन हेतु हज कमेटी आॅफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा दिनांक 7 जुलाई, 2025 को आनलाइन हज आवेदन हेतु घोषणा की जा चुकी है, जिसकी अन्तिम तिथि 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। विगत वर्षों की भांति प्रत्येक जिले में हज ई-सुविधा केन्द्र स्थापित किये जाना है। जहां से इच्छुक आवेदनकर्ताओं को नि:शुल्क आवेदन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। उक्त के क्रम में हज आवेदनकर्ताओं को सुविधा प्रदान किये जाने हेतु जनपद में संचालित तहसीलवार निम्न मान्यता प्राप्त मदरासों को हज ई-सुविधा केन्द्र के रूप में तत्काल प्रभाव से नामित किया जाता है। जिसमें मदरसा मौलाना अबुल कलाम आजाद जूनियर हाईस्कूल कलछीना, मोदीनगर में फरमान, मोबाइल नंबर 8923383848, मदरसा जामिया रशीदिया गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, आर्यनगर, लोनी, नवाब अली मोबाइल नंबर 9350742779 व मदरसा इस्लामिया जामे उल उलूम, मसूरी, में नूर मोहम्मद, मोबाइल नंबर 9312341212 से सम्पर्क कर सकते हैं। मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रधानाचार्य/नोडल को निर्देशित किया गया है कि इच्छुक हज आवेदनकर्ताओं को आनलाइन आवेदन कराने में मदरसा में स्थापित हज ई-सुविधा केन्द्र के माध्यम से प्रभावी सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें एवं हज-2026 हेतु इच्छुक हज यात्रियों को अपने स्तर से भी अवगत कराते हुये प्रचार प्रसार करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button