माटीकला टूलकिट्स एवं पगमिल मशीन के लिए लीजिए नि:शुल्क प्रशिक्षण, आनलाइन कर सकते हैं आवेदन

गाजियाबाद। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कुलमोहित सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा जनपद में माटीकला योजना के अन्तर्गत टूलकिट्स , इलैक्ट्रॉनिक्स चाक एवं पगमिल हेतु इस कार्यालय को लक्ष्य आवंटित हुए हैं। जनपद में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले परम्परागत कारीगर जिनकी आयु 18 वर्ष से कम व 55 वर्ष से अधिक के न हो, पात्र व्यक्तियों से सीधे आॅन लाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। वे व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं जिनकी आर्थिक दशा कमजोर, माटीकला का अनुभव, तकनीकी ज्ञान व विपणन योग्यता इत्यादि माटीकला विद्या के तहत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त हो, माटीकला की परम्परागत जानकारी हो। इच्छुक व्यक्तियों को माटीकला टूलकिट्स एवं पगमिल मशीन हेतु 3 दिवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण की नि:शुल्क व्यवस्था विभागीय प्रशिक्षण केन्द्रों पर होगी। जिसमें खाना, चाय, नाश्ता तथा प्रशिक्षर्थियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। पात्रता के आधार पर चयनित आवेदकों को नि:शुल्क टूल किट्स वितरित की जायेगी। इसलिए पात्रता रखने वाले इच्छुक ग्रामीण व शहरी माटीकला के कारीगर 10.08.2025 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।



