उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

151 लीटर की कांवड़ लेकर गाजियाबाद पहुंचने पर हर्षित भोले का किया शिव भक्तों ने स्वागत

गाजियाबाद। हरिद्वार, हर की पौड़ी से एक जून को 151 लीटर जल भरकर हर्षित भोले के गाजियाबाद पहुँचने पर शिव भक्तों ने स्वागत किया। संजय नगर सैक्टर 23 के हर्षित वर्मा भोले ने एक जून को हरिद्वार हर की पौड़ी से जल भरकर गाजियाबाद संजय नगर के शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए 151 लीटर की भारी कांवड़ उठायी थी। लगभग पैतालीस दिनों की कठिन यात्रा के बाद हर्षित भोले मुरादनगर पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बिरेंद्र बाबू वर्मा, मोहन सिंह रावत, अशोक चांदीवाल, पार्षद कपिल वशिष्ठ, मिडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पवन शर्मा, चेतन गौड़, अरूण शर्मा, मनोज कुमार वर्मा ने किया। हर्षित भोले ने 151 लीटर जल की कांवड़ का लगभग 180 किलोमीटर का सफर पैंतालीस दिनों में पूरा किया है और यह कांवड़ 22 जुलाई को संजय नगर गाजियाबाद पहुँचेगी चूंकि यह संजयनगर की पहली भारी कांवड़ है। जिस कारण इसके संजय नगर पहुँचने पर क्षेत्र के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button