देशबिज़नेस

इंश्योरेंस एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा से की मुलाकात, बीमा क्षेत्र में ओपन आर्किटेक्चर लागू करने की मांग की

नई दिल्ली। इंश्योरेंस एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री (कॉरपोरेट कार्य एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) हर्ष मल्होत्रा से नई दिल्ली में भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बीमा क्षेत्र में ओपन आर्किटेक्चर लागू करने की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष नवीन गोयल एवं महासचिव नरेश सिंघल ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अवगत कराया कि वर्तमान व्यवस्था के तहत बीमा एजेंट केवल एक जीवन बीमा, एक साधारण बीमा एवं एक हेल्थ बीमा कंपनी का ही प्रतिनिधित्व कर सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को पर्याप्त विकल्प नहीं मिल पाते। मौजूदा व्यवस्था में एजेंटों की सीमित पहुँच के कारण उपभोक्ता अपनी जरूरतों के अनुसार सही बीमा पॉलिसी नहीं चुन पाते। ओपन आर्किटेक्चर के न होने से बीमा क्षेत्र अभी भी पिछड़ा हुआ है जबकि म्यूचुअल फंड जैसे क्षेत्रों में ओपन आर्किटेक्चर के चलते 6 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति का प्रबंधन हो रहा है। विश्व भर में ओपन आर्किटेक्चर को सफलतापूर्वक लागू किया गया है, जिससे पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक सबके लिए बीमा के संकल्प के साथ पूर्णत: मेल खाती है। ओपन आर्किटेक्चर को अपनाने से बीमा उत्पादों की पहुँच भारत के हर कोने तक वाजिब दरों पर संभव हो सकेगी, जिससे न केवल आर्थिक समावेशन बढ़ेगा बल्कि सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने में भी सहायक होगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों को महत्व देते हुए आवश्यक समर्थन का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button