उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्लाइडर

कांवड़ यात्रा : पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • पुलिस कमिश्नर व डीएम ने मेरठ रोड कंट्रोल रूम को निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा—निर्देश
    गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ व जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कांवड़ यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर का निरीक्षण करते हुए कांवड़ियों की सेवा, सुविधा व सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने महंत नारायण गिरि से मंदिर में अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली और इस व्यवस्था को संभाल रहे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। महंत ने कहा कि वे प्रशासन की तैयारियों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। इसके बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ व जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा मेरठ रोड कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्था को संभाल रहे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, सिविल डिफेंस चीफ वार्डन ललित जायसवाल सहित सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button