वृक्ष ही हमारा जीवन हैं,परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करेंगे तो वे हमारे जीवन बचाने का कार्य करेंगे : संजीव शर्मा

गाजियाबाद। शहर विधायक संजीव शर्मा ने बुधवार को तीन स्थानों पर पौधरोपण किया। उन्होंने पौधारोपण कर सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। सर्वप्रथम सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजियाबाद द्वारा रक्षा भूमि राइफल रेंज विजयनगर में सबका साथ वनों का विकास व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, जिलाधिकारी दीपक मीणा व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल के साथ शहर विधायक संजीव शर्मा ने पौधे लगाए। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं है। उनकी परिवार के सदस्य की तरह ही देखभाल भी करनी होगी, तभी पौधे बडेÞ होंगे और पेड़ बनकर हमें आॅक्सीजन देंगे और हमारे जीवन को बचाने का कार्य करेंगे।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हिंडन बैराज के बाई तरफ नवीन सर्किल आॅफिस के पास मे पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संतुलन के लिए पेड़-पौधों का होना अति आवश्यक है। प्रकृति संतुलन व पर्यावरण संरक्षण के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम से महाअभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में यह महाअभियान वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है और इस महाअभियान को हम सभी को सफल बनाना ही हमारा उद्देश्य है
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारी अधीक्षण भूपेंद्र प्रताप और अधिशासी अभियंता राजकुमारी वर्मा भी मौजूद रहे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा इंदिरापुरम में इंदिरापुरम विस्तार योजना में पौधरोपण अभियान चलाया गया जिसके मुख्य अतिथि विधायक संजीव शर्मा ने सभी से पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने का आहवान किया। कार्यक्रम में गाजियबाद विकास प्राधिकरण के वीसी अतुल वत्स भी मौजूद रहे।



