उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

लोनी क्षेत्र में 9 अवैध कालोनियों पर जीडीए का गरजा बुलडोजर

  • जीडीए द्वारा 70-80 भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल का किया ध्वस्तीकरण

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माणों पर रोकथाम हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में 7.7.2025 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-8 के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नगर नियोजक एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा-14 व 15 के प्राविधानों के अन्तर्गत ग्राम सबलूगढ़ी लोनी में पूर्व निर्मित 3 एवं 2 नवसृजित कालोनी, ग्राम निठौरा में 2 पूर्व निर्मित कालोनी व चिरोड़ी रोड़ (धन सिंह गुर्जर डिग्री कॉलेज के सामने) लोनी गाजियाबाद में पूर्व निर्मित 2 कालोनियों में लगभग 70-80 भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्तार्ओ/निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन जोन-8 द्वारा लोगों को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नहीं जायेगा। उपरोक्त अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनियों के विरूद्ध अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता व अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-8 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button