हिन्ट रेडियो की टीम पहुंची विजयनगर, जल जनित रोगों के बारे में किया लोगों को जागरुक

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही लाभ कई जागरुकता कार्यक्रम के तहत हिन्ट रेडियो की टीम ने विजयनगर जाकर लोगों को जागरुक किया। दो वार्डों को जोड़ने वाले विश्चकर्मा चौक पर आयोजित किए गए जागरुकता कार्यक्रम में वार्ड नंबर नंबर 55 के पार्षद संतोष सिंह व वार्ड नंबर 48 के पार्षद पति फहीम चौधरी के अलावा विजयनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, चेयरमैन, सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में रेजीडेंट्स ने भाग लिया। युवा व्यापारी वसीम अहमद के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जल जनित रोगों के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें हिन्ट रेडियो पर प्रसारण किए गए उक्त विषय के एपिसोड को ब्लूटूथ के माध्यम से सुनाया भी गया। कार्यक्रम को सुनान के बाद पार्षदों, स्थानीय रेजीडेंट्स और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से कई प्रश्न भी पूछे गए, जिनका उन्होंने बखूबी जवाब दिया और कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। हिन्ट रेडियो के इस प्रयास की सराहना भी की। इस मौके पर मौहम्मद शाहिद, शम्मी, नरेश कुमार, मोनू, जाहिर अली, साजिद अली, प्रदीप कुमार, बदरुद्दीन, प्रमोद कुमार, मोहम्मद कामिल, रवि अग्रवाल, मुकेश कुमार, शिशुपाल वर्मा, राकेश कुमार, संतोष कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार, डाक्टर राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।



