उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

कांवड़ यात्रा के सकुशल व सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

  • कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने की 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 12 जोनल मजिस्ट्रेट व 108 सैक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती
  • कांवड़ यात्रियों की सेवा, सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सूक्ष्मता के साथ जांच करें मजिस्ट्रेट
  • निर्धारित जिम्मेदारियों का पूर्ण ईमानदारी व कत्तर्व्यनिष्ठा के साथ पालन करें
  • कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सफल सम्पन्न कराना हम सभी का एक मात्र लक्ष्य
  • कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु आवश्यक कार्य एवं जागरूकता फैलाई जाए
    गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में कांवड़ यात्रा के सकुशल व सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों, जोनल मजिस्ट्रेटों, सैक्टर मजिस्ट्रेटों सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक आहूत हुई।
    बैठक के दौरान बताया गया कि जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के सकुशल व सफल संचालन हेतु 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 12 जोनल मजिस्ट्रेट व 108 सैक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी हैं। सभी मजिस्ट्रेटों की शिफ्ट वाईज ड्यूटी लगाई जायेगी।
    जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि प्रत्येक मजिस्ट्रेट अपने—अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सेवा, सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सूक्ष्मता के साथ जांच करें। कांवड़ यात्रा के दौरान हर मजिस्ट्रेट पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर निकाय आदि के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। यह भी ध्यान रखा जाएं कि हर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सैक्टर मजिस्ट्रेट को अपने—अपने क्षेत्र की पूर्ण जानकारी हो, कि कांवड़ यात्रा से सम्बंधित किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बंधित को अवगत कराते हुए असुविधा का निस्तारण किया जाएं।
    जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निर्देशित किया कि समयान्तराल में डयूटी आदेश में वर्णित रूट का भ्रमण कर करते हुए जांच करें कि रूट पर सड़क मरम्मत योग्य है अथवा नहीं? रूट पर जल जमाव की स्थिति है अथवा नहीं? रूट पर पथ प्रकाश है अथवा नहीं? रूट पर कूड़ा—कचरा फैलने की स्थिति है अथवा नहीं? रूट पर सड़क के किनारे झाड़, फूंस, गूलर, भांग आदि के पौधे हैं अथवा नहीं? रूट पर मीट/मांस आदि की दुकान संचालित हो रही हैं अथवा नहीं? रूट पर पड़ने वाले अस्थाई कांवड़ शिविरों में समुचित व्यवस्थाएं हैं अथवा नहीं? रूट पर पड़ने वाले अस्थाई कांवड़ शिविरों में अग्निशमन यंत्र लगे हैं अथवा नहीं? रूट पर लगे पोलों को इंसुलेटिड शीट से कवर किया गया है अथवा नहीं? सहित अन्य सुविधा एवं सुरक्षा के विशेष बिन्दु पर ध्यान दिया जाएं। साथ ही कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु आवश्यक कार्य एवं जागरूकता फैलाई जाए। प्रत्येक मजिस्ट्रेट निर्धारित समय पर अपनी तैनाती पर उपस्थित रहे। ड्यूटी के दौरान अपने क्षेत्र में ही सजग व सर्तक रहें। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सफल सम्पन्न कराना हम सभी का एक मात्र लक्ष्य है। इसलिए दी गयी जिम्मेदारियों को पूर्ण ईमानदारी व कत्तर्व्यनिष्ठा के साथ पालन करें।
    बैठक में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम ई रणविजय सिंह, एडीएम एल/ए विवेक मिश्र, एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, एसडीएम सदर अरूण दीक्षित, एसडीएम लोनी राजेन्द्र कुमार, एसडीएम मोदीनगर अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button