उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

जीडीए ने मुरादनगर निर्माणाधीन 3 अवैध कालोनियों को किया ध्वस्त, अवैध रूप से संचालित 3 ओयो होटल भी किये सील

गाजियाबाद। जीडीए वीसी के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में प्रभारी प्रर्वतन जोन-2 के नेतृत्व में मुरादनगर क्षेत्र में सुधीर चौधरी, सन्तोष कुमार द्वारा बम्बा रोड, शोभापुर से सैंथली मार्ग पर, ग्राम-शोभापुर के खसरा संख्या-340 पर लगभग 7 बीघा क्षेत्रफल में चिनाई कर सड़क हेतु बाक्सिंग का कार्य कर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी जिसे ध्वस्त कर दिया गया। मुकेश त्यागी, आदेश त्यागी, सचिन त्यागी, शोभापुर बम्बा, असालतनगर, के खसरा संख्या-86 पर लगभग 7 बीघा क्षेत्रफल में सड़क हेतु मिट्टी भराई, जीएसबी भराई व दिवारों का निर्माण एवं योगेन्द्र सिंह, सुधीर अग्रवाल व अनिल त्यागी, बम्बा रोड से शोभापुर सैंथली मार्ग पर ग्राम बसन्तपुर सैंथली के खसरा संख्या-153 के लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग हेतु स्थल पर मिटटी भराव कर सड़क को चिन्हित करने के लिये चिनाई का कार्य किया जा रहा था। उपरोक्त क्षेत्र में कालोनाईजर द्वारा बनाई जा रही सड़कें, बाउण्ड्रीवाल, साईट आॅफिस को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अतिरिक्त मुरादनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 3 ओयो होटल को भी सील किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण एवं प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही सम्पन्न की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button