उत्तर प्रदेशशहरस्लाइडर

केन्द्रीय जीएसटी ने किया जीएसटी संवाद 2025 का शानदार आयोजन, व्यापारियों की जिज्ञासाओं को किया शांत

  • व्यापारियों के साथ किया जाए सहनशीलता का व्यवहार : अतुल गर्ग

– देश की मजबूत अर्थव्यवस्था में जीएसटी की महत्वपूर्ण भूमिका

गाजियाबाद। केन्द्रीय जीएसटी द्वारा सीपीडब्ल्यूडी अकादमी में प्री जीएसटी डे को लेकर जीएसटी संवाद 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अतुल गर्ग ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि जीएसटी भारतीय आर्थिक विकास की यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है और इसके सभी स्टेक होल्डर्स के बीच संवाद की संस्कृति से कर संचयन की पूरी प्रणाली को मजबूती मिलेगी और भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही उन्होंने जीएसटी अधिकारियों को नसीहत भी दी कि वे कलम को हथकड़ी न बनाएं और व्यापारियों को पुराना ग्राहक मानकर सहनशीलता के साथ व्यवहार करें। उन्होंने सभी से अपील की अधिक से अधिक व्यापारियों को जीएसटी से जोड़ने हेतु प्रोत्साहित करें। सांसद अतुल गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि देश की मजबूत अर्थव्यवस्था में जीएसटी की केन्द्रीय भूमिका है। उन्होंने आॅपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए बताया कि ऐसी राष्टÑीय प्राथमिकताओं में आर्थिक स्थिरता के कारण ही हमें मजबूती से कार्य करने में सफलता मिली। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश का 99 फीसदी व्यापारी ईमानदारी से व्यापार करना चाहता है, लेकिन कुछ तकनीक खामियों के चलते व्यापारी जीएसटी विभाग के व्यवाहार व कार्यशैली से त्रस्त रहते हैं। सांसद अतुल गर्ग ने जीएसटी अधिकारियों से कहा कि उन्हें करदाताओं के प्रति नरम रूख रखना चाहिए। इस अवसर पर मेरठ जोन के मुख्य आयुत संजय मंगल ने कहा कि एक विभाग के तौर पर वह करदाताओं को मिलने वाली सेवाओं के प्रति बहुत संवेदनशील हैं और उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह संवाद उन सेवाओं को बेहतर बनाने और कर अनुपालन में अभिवृद्धि में सहयोगी होगा।
गाजियाबाद आयुक्त संजय लवानिया ने कहा कि जीएसटी संवाद हमारे कापरेटिव वर्किंग को और मजबूत करेगा और विकसित भारत 2047 की इस महायात्रा में जीएसटी की भूमिका की समझ को नया आयाम देगा। उन्होंने व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी व व्यापारियों के प्रश्नों का जवाब दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों और कर विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित कर जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान और सुधर हेतु सुझाव प्राप्त करना था। कार्यक्रम में ट्रेड के विभिन्न प्रतिनिधियों ने जीएसटी से जुड़े अनुभवों को भी साझा किया। इस क्रम में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के उप प्रबंधक संदेश कुमार, लोहा मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल जैन, फेडरेशन आॅफ आॅल टैक्स बार एसोसिएशन से सीए सुमित बंसल, एडवोकेट विकास वत्स, तिलक राज अरोड़ा, दवा उद्योग से सुरेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजेन्द्र मित्तल, विकास मित्तल, संजीव मित्तल, विपिन गोयल, अनुज मित्तल, मनीष दीक्षित, दक्ष शर्मा, संजीव रिषि आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में विभागीय हिंदी पत्रिका हिंडन के नवीनतम अंक का विमोचन किया गया और साथ ही विभागीय गतिविधियों पर एक वीडियो भी दिखाई गई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध हिन्दी कवि पॉपुलर मेरठी द्वारा हास्य कविताओं का पाठ भी हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button