अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीएस कॉलेज गाजियाबाद में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, आईटीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ.आर पी चड्ढा, आईटीएस ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, लोनी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं विधायक, आईटीएस गाजियाबाद के निदेशक, उपप्राचार्या, समाजसेवी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। आईटीएस ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और योग की महत्वता के विषय में चर्चा की और इसे सभी के लिए आवश्यक बताया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सम्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, भारत की इस सन्दर्भ मे उपलब्धि एवं योग की महत्वता के विषय पर चर्चा की एवं आईटीएस द्वारा कराये जा रहे प्रयासों की सराहना की और कॉलेज मैनेजमेंट का धन्यवाद किया। इस आयोजन में संस्था के प्रांगण में 2 अलग अलग स्थानों पर 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया एवं योग एवं ध्यान की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया और साथ साथ उसको करते हुए भरपूर आनंद भी लिया । कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन डॉ.आर पी चड्ढा ने कहा की संस्था सदा से देश और समाज के उत्थान के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है और आगे भी इसी तरह प्रयासरत रहेगा। उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं सभी आगंतुकों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का अभिनन्दन किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किये।



