कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन

गाजियाबाद। लोकसभा में कांग्रेस से विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के मौके पर पार्टी के कम्पनी बाग स्थित कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। महानगर कोआॅर्डिनेटर अजय चौधरी एवं राजकुमार पंडित के साथ महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटकर अपने नेता राहलु गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सभी ने राहुल गांधी के उज्जवल भविष्य, दीर्घायु, सफल जीवन की शुभकामनाएं और बधाईयां दी । इस मौके पर एडवोकेट कमलेश कुमारी को डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव कमेटी की अध्यक्ष निर्विरोध नियुक्त होने पर पुष्प माला से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव विजेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी और पूर्व महानगर अध्यक्ष वी के अग्निहोत्री, प्रदेश सचिव सेवादल प्रेम प्रकाश चीनी, पूर्व मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी राजाराम भारती, त्रिलोक सिंह,विकास शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव पंकज तेजानिया, तरुण रावत, सूर्यकांत, एडवोकेट चन्द्रपाल, पार्षद प्रवीण कुमार मुलायम, अशोक कुमार शर्मा, आशीष प्रेमी, गोपाल भाटी, रिंकू माथुर, रविकांत सूर्या, सविता गौतम, एडवोकेट कमलेश कुमारी, एडवोकेट दीप्ति शर्मा, पूजा चड्डा, खुशनुमा परवीन, सुरेंद्र शर्मा, हरपाल सिंह, बबली भारती, राजन चितौड़िया, सुनील गौतम, एडवोकेट राजेश, समसुद्दीन सैफी, मनजीत सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, चरणजीत सिंह, जेपी सिंह, श्रीचंद दिवाकर विनोद शर्मा, विक्रांत चौधरी महेंद्र कुमार, उदय पाल सिंह,राकेश कुमार, बाबूराम शर्मा आदि मौजूद रहे।



