रोटरी क्लब ने वरदान अस्पताल को प्रदान दिए कई महत्वपूर्ण मेडिकल उपकरण

गाजियाबाद। रोटरी क्लब आॅफ गाजिÞयाबाद नॉर्थ द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के सहयोग से वरदान मल्टीस्पेशलिटी चैरिटेबल हॉस्पिटल, मेरठ रोड, गाजिÞयाबाद को अत्याधुनिक इलेक्ट्रोमैकेनिकल आॅपरेटिंग टेबल, जिसमें आॅथोर्पेडिक एवं न्यूरो अटैचमेंट्स तथा कई महत्वपूर्ण आॅपरेशन थिएटर सहायक उपकरण शामिल हैं, भेंट किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन प्रशांत राज शर्मा उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सचिन गुप्ता ने बताया कि हमारा यह प्रयास समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। रोटरी सदैव सेवा के पथ पर अग्रसर रहा है और रहेगा। इस अवसर पर क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट की ओर से कई रोटेरियन सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से केडीएस जग्गी, आलोक गर्ग, अनुपम जैन, सुधीर पाठक, राजीव वशिष्ठ, बी बी एल ग्रोवर, एस पी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय जैन, मुकेश अग्रवाल, पीयूष गुप्ता, विजय माहेश्वरी, मुकुल जैन, संदीप मिगलानी, मोहिंदर सिंह और वर्धन हॉस्पिटल की ओर से कृष्णवीर सिरोही, अरुण अग्रवाल सहित बोर्ड के कई सम्मानित सदस्य भी उपस्थित थे। रोटरी क्लब का यह योगदान निश्चित ही स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा एवं सशक्त आधार प्रदान करेगा।



