उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्वास्थ्य

जन आरोग्यम सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

गाजियाबाद। खोड़ा कॉलोनी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आईओसीएल के सीएसआर पहल के तहत समर्थित जन आरोग्यम सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। आईओसीएल समर्थित जन आरोग्यम सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत खोड़ा कॉलोनी, जिला गाजियाबाद में बिसनौली सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान (बीएसजीएसएस) ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर खोड़ा के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एनजीओ के निरंतर प्रयास का हिस्सा था। डॉक्टरों की टीम ने 317 लोगों की विभिन्न जांच की। एनीमिया, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। रक्त परीक्षण किए गए और बीपी, आॅक्सीजन संतृप्ति स्तर आदि की जांच की गई। लोगों के बीच दवाइयां, पोषण पूरक, प्रतिरक्षा बूस्टर मुफ्त वितरित किए गए। गाजियाबाद प्रशासन की तरफ से दीपक मीना (आईएएस) जिलाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। भारत सरकार के सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) से डॉ. वसुन्धरा उपमन्यु आईआरएस, संयुक्त सचिव (नीति प्रभाग), लुकास एल कामसुआन संयुक्त सचिव, सुश्री क्रांति ई. खोबरागड़े, आईआरएस उप सचिव एवं कैलाश भंडारी उप निदेशक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आईओसीएल से रश्मि गोविल निदेशक मानव संसाधन, आशालता सचदेवा महाप्रबंधक सीएसआर एवं विभूति प्रधान कार्यकारी निदेशक सीएसआर इस शिविर में उपस्थित थे। नंदिता बक्शी सीईओ, जे.एन. राय निदेशक परियोजनाएं, अनूप कुमार निदेशक संचालन, बीएसजीएसएस और जन आरोग्यम टीम ने शिविर की गतिविधियों का समन्वय किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button