उत्तर प्रदेशगाजियाबादराज्य

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 11 लाभार्थियों को किए चैक वितरित

  • भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति को सामर्थ्यवान बनाने हेतु संकल्पित: विधायक
  • हर व्यक्ति को सक्षम, सम्पन्न एवं खुशहाल बनाना ही सरकार का प्रयास: विधायक

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उ.प्र. के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत स्वीकृत आवेदनों के लाभार्थियों को शासनादेश में निर्दिष्ट धनराशि का मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अम्बेडकर में चयनित लाभार्थियों को डिजिटल चैक वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन, गाजियाबाद में विधायक नन्दकिशोर गुर्जर, डाक्टर मन्जू सिवाच, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी की उपस्थिति में देखा गया। इस मौके पर अतिथियों द्वारा चयनित 11 लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपए एवं दिव्यांग लाभार्थी को 2,50,000/- रुपए धनराशि का चैक वितरण किया गया। इस मौके जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति को सामर्थ्यवान बनाने हेतु संकल्पित है। हर व्यक्ति को सक्षम, सम्पन्न एवं खुशहाल बनाना ही सरकार का प्रयास है और इसी क्रम में लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उपजिलाधिकारी मोदीनगर, लोनी, तहसीलदार मोदीनगर, नायब तहसीलदार गाजियाबाद एवं जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button