उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी बने संजय नगर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

  • अरुण शर्मा महामंत्री और ऋषभ तिवारी बने कोषाध्यक्ष
    गाजियाबाद। श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी (पंजीकृत) द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक आमसभा का सफल आयोजन रविवार, 15 जून 2025 को भगीरथ पब्लिक स्कूल के पीछे, बी-ब्लॉक पुस्तकालय पार्क, संजय नगर में सम्पन्न हुआ। यह बैठक वर्ष 2024 की रामलीला के पश्चात समिति की प्रथम संवैधानिक आमसभा थी, जिसका आयोजन समिति के संयोजकगण मोहन सिंह रावत एवं अशोक चांदीवाल के मार्गदर्शन में किया गया। गत वर्ष समिति में उत्पन्न प्रशासनिक स्थिति के परिप्रेक्ष्य में डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश तथा आगामी रामलीला आयोजन में सीमित समय को ध्यान में रखते हुए, संयोजक मंडल एवं क्षेत्रीय गणमान्यजनों की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित पदाधिकारी रामलीला मंचन वर्ष 2025 के लिए प्रदीप चौधरी, अध्यक्ष (भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महानगर मीडिया प्रभारी) व अरुण शर्मा, महामंत्री (व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता) तथा ऋषभ तिवारी, कोषाध्यक्ष (पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा) घोषणा के पश्चात श्रीराम के जयघोष के साथ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं द्वारा नवगठित पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य संयोजक मोहन सिंह रावत ने कहा कि
    यह कमेटी संजय नगर की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक चेतना का सशक्त प्रतीक रही है। हमें मिलकर 2025 की रामलीला को और अधिक भव्य एवं अनुशासित बनाना है। संयोजक अशोक चांदीवाल ने कहा कि रामलीला केवल मंचन नहीं, यह लोकआस्था एवं सामाजिक समरसता का संगम है। इसमें सभी की सहभागिता ही इसकी सफलता की कुंजी है। नवचयनित अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि आपका विश्वास मेरे लिए सेवा का माध्यम है। मैं वचन देता हूं कि संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए, ‘कोई रूठे ना, कोई छूटे ना’ की भावना से सभी को साथ लेकर चलूंगा।
    महामंत्री अरुण शर्मा ने कहा कि संगठनात्मक अनुशासन और समर्पित कार्य संस्कृति से हम रामलीला को प्रेरणादायी पर्व बनाएंगे। कोषाध्यक्ष ऋषभ तिवारी ने कहा कि पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य कर, प्रत्येक सहयोगकर्ता का सम्मान सुनिश्चित करूंगा। इसके पश्चात तीनों पदाधिकारियों ने कमेटी के सभी सदस्यों के साथ गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी के संरक्षक भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा एवं राहुल चौधरी डैनी भाई का आभार व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । आमसभा में समिति एवं क्षेत्र के वरिष्ठ, सक्रिय व सम्माननीय जनों की सशक्त उपस्थिति रही, जिनमें विशेष रूप से संयोजक मोहन सिंह रावत, अशोक चांदीवाल, पार्षद कपिल वशिष्ठ, कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चेतन प्रकाश यादव, वरिष्ठ समाजसेवी अश्वनी त्यागी, राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, मंडल महामंत्री उपेन्द्र शिशोदिया, मनीष मित्तल, रणबीर शिशौदिया
    अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रतिनिधि, रणवीर सिंह, संदीप चौरसिया, मोनू त्यागी (युवा मोर्चा उपाध्यक्ष), पवन शर्मा (पूर्व महामंत्री), चेतन गौड़, शुभ चौधरी,सुदर्शन पंडित, सुमित चौहान, कमल पाल, अविनाश ओझा, राजकुमार शर्मा, नवीन नागर, तनुज खन्ना लक्की, अनिल अरोड़ा, संदीप कुमार हुण, कौशल तेवतिया, पूजा सिंह, पुष्पा पाण्डेय, भावना जोहरी, मुन्ना दुबे, दीपक वर्मा, निखिल कुमार प्रजापति, विकास गुप्ता (सपनावत वाले), पवन सिंह नेगी, आर्यन चौधरी, तरूण पंवार, हर्ष शर्मा, वंश चौहान, जोबिन शर्मा, मधुबन शर्मा, विपिन पंडित, पारस मलिक, रजत चौधरी सहित सैकड़ों रामभक्त उपस्थित रहे। सभा के अंत में यह भी स्पष्ट किया गया कि यह बैठक समिति की वैधानिक प्रक्रिया और विभागीय अनुमति के अनुरूप संपन्न की गई है। सभी रामभक्तों से आग्रह किया गया कि वे किसी भी भ्रम, बाहरी प्रभाव या अफवाह से प्रभावित हुए बिना रामकाज में सहभागी बनें और संगठन की आत्मा एवं उद्देश्य के अनुरूप आस्था, सक्रियता और साहस का परिचय दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button