उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विशेष जनजागरूकता अभियान को लेकर विशेष संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन

गाजियाबाद। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषय पर एक विशेष जन जागरूकता अभियान 9 जून से 21 जून 2025 तक प्रदेश व्यापी स्तर पर संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में गोल्डन व्यू रिजॉर्ट, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में एक महानगर स्तरीय विशेष संगठनात्मक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। यह अभियान उस विकास गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का एक संगठित प्रयास है। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता, सहभागिता और प्रतिबद्धता ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है। हमें मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक इस भावना को ले जाना है कि विकसित भारत-सबका साथ, सबका प्रयास केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी कार्यशैली का मूल आधार है।
उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के तहत 8 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्रियों द्वारा मीडिया संवाद, 9 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में प्रदर्शनी का उद्घाटन, 10-11 जून को गाजियाबाद सहित सभी जिलों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी व प्रोफेशनल मीट। 9 जून से 9 जुलाई तक माई जीओवी पोर्टल पर डिजिटल प्रतियोगिता बदलता भारत – मेरा अनुभव (वीडियो, ब्लॉग, क्विज), 12 से 14 जून तक सभी मंडलों में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, 15-17 जून तक शक्ति केंद्रों पर चौपाल कार्यक्रम एवं आयुष्मान कार्ड वितरण कैम्प। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंडलस्तरीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम 5 जून से चलकर 15 दिन तक लगातार चलेगा। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति पांच पौधे लगाते हुए एक पौधा मां के नाम लगाएगा। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, 25 जून को आपातकाल का काला दिवस मनाया जाएगा। जिसके लिए प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

विशेष पहल
प्रबुद्ध समागम के अंतर्गत 50 विशिष्ट नागरिकों की वीडियो बाइट्स का सोशल मीडिया प्रचार
प्रत्येक चौपाल में न्यूनतम 5 लाभार्थियों के अनुभव साझा कर प्रचारित किया जाएगा
सरकार की उपलब्धियों पर आधारित साहित्य का घर-घर वितरण
जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से मंडल व शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम
आमजन को डिजिटल माध्यमों से भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा
यह विशेष अभियान भारतीय जनता पार्टी की जनसेवा, राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक कल्याण के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। गाजियाबाद महानगर की संपूर्ण इकाई इस अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में राष्ट्र के हर क्षेत्र—आधारभूत संरचना, तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक सुरक्षा— में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। यह अभियान हमें यह अवसर देता है कि हम इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता को बताएं कि नया भारत अब केवल सपना नहीं, साकार होती हकीकत है। गाजियाबाद की जनता ने हमेशा विकास का साथ दिया है और इस अभियान में भी उनका सहयोग निर्णायक रहेगा। कैबिनेट मंत्री श्री सुनील शर्मा ने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। इस जनजागरूकता अभियान के माध्यम से हम न केवल सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को उजागर करेंगे, बल्कि यह भी संदेश देंगे कि उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद ने इस विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाई है। हम सभी कार्यकतार्ओं को प्रेरित करते हैं कि वे जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएं और उन्हें इस बदलाव का सहभागी बनाएं। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस अभियान के लिए रनिता सिंह को महानगर संयोजक, गुंजन शर्मा, गौरव चोपड़ा एवं विनोद कसाना को सह-संयोजक बनाया गया है।
इस मौके पर पूर्व महापौर आशु वर्मा, आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, रूप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अमरदत्त शर्मा, अशोक मोंगा, विजय मोहन, अजय शर्मा, पवन गोयल, महेश अग्रवाल, राजेश्वर प्रसाद, योगेश त्रिपाठी, रुचि गर्ग, अनीता शर्मा, रनिता सिंह, इंदु जौहरी, पूनम कौशिक, साक्षी नारंग, पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, विनोद कसाना, संजय रावत, चमन चौहान, संजीव झा, महेंद्र यादव, बब्बल यादव, कामेश्वर त्यागी, प्रदीप चौधरी सहित मंडल अध्यक्षगण, मंडल संयोजक, सह संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ प्रमुख, तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button