विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने लगाये 2000 पौधे

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में पौधारोपण की अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सभी वार्डों के अंदर 10-10 पौधे पार्षदों के द्वारा लगाए गए। उद्यान विभाग की टीम मौके पर बनी रही। इसी क्रम में महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा हिंडन घाट पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सफाई मित्रों के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी गाजियाबाद नगर निगम का सहयोग करते हुए हिंडन घाट की सफाई की गई। विश्व पर्यावरण दिवस पर हिंडन घाट की सफाई के बाद इंदिरापुरम स्थित अर्बन फॉरेस्ट पहुंचकर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पौधारोपण किया गया तथा शहर वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी गई महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम के क्रम में ही मुख्यमंत्री को भी जन्मदिन दिवस की शुभकामनाएं दी गई, कार्यक्रम में पार्षद आनंद गौतम, पार्षद अमित त्यागी, पार्षद संजय सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों तथा सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। महापौर द्वारा बताया गया कि 2000 पौधे शहर में लगाए गए। नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर रामवीर तंवर पॉन्ड मैन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिनके द्वारा पूर्व में लगाए हुए पौधों का निरीक्षण महापौर तथा नागरिकों को कराया गया। पूर्व में लगाए हुए पौधे अब वृक्ष बन चुके हैं जिसकी हरियाली को देखकर महापौर द्वारा अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार अर्बन फॉरेस्ट बनाने के लिए टीम को कहा गया’ कार्यक्रम के अंत में स्वच्छ शहर हरित शहर की शपथ महापौर द्वारा उपस्थित जनों को दिलाई गई। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर वासियों से पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों को अपनाने की अपील भी की जा रही है जिसमें जो पौधे लगाये जा रहे हैं उनकी जिम्मेदारी लेते हुए उनको वृक्ष बनने तक अपनी अहम भूमिका निभाई जाए। शहर वासियों से अपील की जा रही है, विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिकांश फलदार पौधे गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगवाए गए जो की सराहनीय है।