उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्वास्थ्य

टीबी मुक्त भारत के लिए आईएएमए ने क्षय रोगियों के पोषण को दिये एक लाख रुपए

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीबी मुक्त भारत अभियान को गाजियाबाद में गति देने के लिए जिला क्षय रोग नियंत्रण विभाग ने कवायद तेज कर रखी हैं। सौ दिन टीबी अभियान के बाद फिर से क्षय रोगी ढूंढने और उनका इलाज करने की मुहिम शुरू है साथ टीबी रोगियों को गोद लेने एवं उन्हें पोषण पोटली देने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों से आह्वान किया जा रहा है। इसी क्रम में आईएएमए ने पीएम मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान में अपने हाथ बढ़ाते हुए क्षय रोगियों के लिए दो सौ पोषण पोटली के लिए एक रुपए का चेक प्रदान किया। यह चेक जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डा. अनिल यादव, यूपी स्टेट टीबी सेल के डाक्टर नरेन्द्र सिंह के माध्यम से शांति स्वयं सहायता समूह को आईएएमए के अध्यक्ष सुनील अरोड़ा, वित्तीय सचिव अनिल कुमार तनेजा द्वारा पूरी एसोसिएशन की तरफ से दिया गया है। इस मौके पर सुनील अरोड़ा ने कहा कि आईएएमए सदैव क्षय रोग के विरुद्ध इस लड़ाई में विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वित्तीय सचिव अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि हमारी संस्था क्षय रोग की गंभीरता के प्रति पूरी तरह सजग है एवं प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए कटिबद्ध है। उत्तर प्रदेश टीबी सेल के डॉ. नरेंद्र सिंह ने आईएएमए के प्रयास एवं समर्थन की प्रशंसा की। उन्होंने गाजियाबाद को टीबी मुक्त बनाने के जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अनिल यादव के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने आईएएमए के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यदि समाज का सक्षम वर्ग जरूरतमंद लोगों एवं क्षय रोगियों का इसी प्रकार साथ दे तो वह दिन दूर नहीं जब जनपद क्षय रोग पर विजय प्राप्त कर न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश के सामने एक मिसाल कायम कर सकता है। डॉ. यादव ने बताया कि क्षय रोगी के लिए दवा के साथ साथ उचित पोषण नितांत आवश्यक है। इस अवसर पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नेहा गोस्वामी, डीपीसी राघवेंद्र सिंह चौहान, पीपीएम कोआॅर्डिनेटर दीपाली गुप्ता, डीपीटीसी निधि त्रिखा एवं संजय यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button