राज्यलेटेस्टस्लाइडर

अयोध्या में मस्जिद के लिए प्राधिकरण को सौंपा गया नक्शा

  • धन्नीपुर में पांच एकड़ में मस्जिद, हास्पिटल, अनुसंधान केन्द्र व सामुदायिक किचन का होगा निर्माण
  • टैक्स छूट प्रमाण पत्र जारी न होने से ट्रस्ट ने जताई नाराजगी,कहा-परियोजना शुरू करने में आ रही बाधा
    लखनऊ।
    अयोध्या में जहां राम मंदिर निर्माण का कार्य काफी पहले शुरू हो चुका है वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई जमीन पर मस्जिद व हास्पिटल के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट-इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने अयोध्या के धन्नीपुर में अपनी प्रस्तावित परियोजना के नक्शे की ड्राइंग सोमवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण को सौंप दी। अयोध्या फैसले के तहत धन्नीपुर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई 5 एकड़ भूमि पर एक मस्जिद और अन्य सुविधाएं विकसित की जानी हैं। ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद खान ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट की प्रस्तावित परियोजना के बारे में चर्चा की। इसमें 300 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, एक सामुदायिक रसोई जो रोजाना लगभग एक हजार लोगों को खिलाएगी, एक अनुसंधान केंद्र जो समर्पित है महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद मौलवी अहमदुल्ला शाह के नाम और एक मस्जिद जो एक बार में दो हजार नमाजियों को समायोजित कर सकती है शामिल है। उन्होंने बताया कि नक्शे को अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह को सौंप दिया है। ट्रस्ट ने मानचित्र की स्वीकृति के लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में 89 हजार रुपये भी प्राधिकरण में जमा करा दिए हैं। ट्रस्टी कैप्टन अफजाल ने बताया कि परियोजना का नक्शा आकार में बड़ा है और सामान्य मानचित्रों से बहुत अलग है इसलिए इसे आॅनलाइन एप्लाई नहीं किया जा सका है, इसलिए अयोध्या विकास प्राधिकरण से मानचित्र को आॅफलाइन स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग द्वारा इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन को 80 जी का टैक्स छूट प्रमाणपत्र अभी जारी नहीं किया गया इस कारण ट्रस्ट के लिए दान रुका हुआ है। इस वजह से परियोजना को शुरू करने में बाधा भी आ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय से इस मामले में हस्तक्षेप कर टैक्स छूट प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button