उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
संभागीय परिवहन विभाग ने डग्गामार वाहनों के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई

गाजियाबाद। प्रदेश में अनधिकृत रूप से चल रही टूरिस्ट बसें जो अनुमन्य मार्गों पर संचालित होने के साथ इतर मार्गों पर भी संचालित होकर परमिट शर्तों का उल्लंघन कर रही हैं एवं निजी वाहन जो व्यावसायिक परिवहन के रूप में प्रयोग किये जा रहे हैं तथा निजी बस तथा मिनी बस टैक्सी / टैम्पो आदि जो अवैध रूप से संचालित कर यात्रियों को 100 किमी या उससे अधिक यात्रा करा रही है, के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा एक प्रभावी अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया। यह अभियान 15 मई, 2025 से 17 मई, 2025 तक चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत निजी प्रयोग में पंजीकृत होकर व्यवसायिक प्रयोग में संचालित पाई गई 12 वाहनों के साथ—साथ 11 बसों को जब्त किया गया। उन वाहनों पर 3.50 लाख का जुर्माना लगाया गया है।