उत्तर प्रदेशगाजियाबादराजनीति

कोई छूटे ना, कोई रूठे ना सिद्धांत पर भाजपा भोपुरा मंडल में संगठनात्मक प्रवास सम्पन्न

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर द्वारा संगठनात्मक मजबूती के लिए चलाए जा रहे मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने भोपुरा मंडल प्रभारी बलदेवराज शर्मा के साथ प्रवास कर मंडल कार्यकारिणी एवं शक्ति केंद्रों के गठन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत मंडलों में प्रवासी नियुक्त कर संगठन के ढांचे को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में प्रदीप चौधरी को भोपुरा मंडल का प्रवासी नियुक्त किया गया है। प्रवास के दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्ष विपिन डागर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना, पार्षद रेखा गोस्वामी, राजकुमार चंदेला, उदयवीर भोला, जितेंद्र सेन, संदीप जाटव, धर्मेंद्र शर्मा, अभिषेक तोमर, कपिल मावी, राहुल शर्मा सहित अन्य प्रमुख कार्यकतार्ओं से विचार-विमर्श कर स्थानीय सामाजिक समीकरणों एवं संगठनात्मक आवश्यकताओं के अनुसार संवाद स्थापित किया। बैठक में मंडल कार्यकारिणी के अंतर्गत महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया व आईटी संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक आदि पदों पर नियुक्तियों के लिए सामाजिक संतुलन और संगठन के दिशा-निदेर्शों को प्राथमिकता दी गई। प्रवासी प्रदीप चौधरी ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कसाना, ओमेंद्र कसाना, पार्षद यशपाल पहलवान, पिंकी संदीप सरदार, मनोज कसाना, अंकित गिरी, दीपक उपाध्याय, योगेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठजनों के साथ वार्ता कर वार्ड एवं शक्ति केंद्र स्तर पर सक्रिय कार्यकतार्ओं की जानकारी प्राप्त की।

प्रदीप चौधरी ने इस अवसर पर कहा:-

भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर कार्य करती है। संगठनात्मक गठन में भी हम यही सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई कार्यकर्ता छूटे नहीं और कोई रूठे नहीं। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक सामाजिक वर्ग का प्रतिनिधित्व हो और सभी कार्यकर्ता आत्मविश्वास के साथ जनसेवा में आगे आएं।

मंडल प्रभारी बलदेवराज शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा:-

इस प्रवास को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और संगठन के पदाधिकारियों का सहयोग सराहनीय है। हमारा सामूहिक प्रयास संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएगा और आने वाली राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेगा। भोपुरा मंडल में हुई यह संगठनात्मक गतिविधि न केवल स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत करेगी, बल्कि आगामी रणनीतियों के लिए भी मजबूत आधार तैयार करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button