राष्ट्रीयस्लाइडर

पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने के लिए हिसार में एकत्र हो रहे किसान, आरएएफ व भारी पुलिस बल तैनात

नई दिल्ली। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज किए जाने के विरोध में किसानों ने हिसार कमिश्नर कार्यालय के घेराव को लेकर एकत्र होना शुरू कर दिया। कई टोल पर किसान पहुंच चुके हैं। भाकियू नेता राकेश टिकैत भी रामायण टोल पहुंच चुके हैं। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि अब आ गए हैं तो केस निपटाकर ही जाएंगे। घेराव को लेकर किसान क्रांतिमान पार्क में पहुंच रहे हैं। जींद की ओर से आने वाले किसान बरवाला होते हुए बाडो पट्टी टोल पर एकत्र हो रहे हैं। रोहतक, दादरी और हांसी की ओर से आने वाले किसान रामायण टोल प्लाजा पर एकत्र हो रहे हैं। सिरसा, फतेहाबाद की ओर से आने वाले किसान लांधडी टोल प्लाजा से एकत्र होकर चले हैं। लोहारू, बहल की ओर से आने वाले किसान चौधरीवास टोल पर एकत्र हुए। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी चौकस है। पुलिस ने क्रांतिमान चौक से लेकर लघु सचिवालय तक तीन नाके लगाए हैं। लघु सचिवालय के बाहर थ्री लेयर सिक्योरिटी लगाई गई है। प्रशासन ने 26 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए हैं। सभी को अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है। रेपिड एक्शन फोर्स, हरियाणा आर्म्ड पुलिस के अलावा 7 जिलों की पुलिस तैनात की गई है। जिसमें करीब 4 हजार से अधिक पुलिस कर्मी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button