पहलगाम घटना अत्यंत दु:खद और हृदय विदारक है: सत्येन्द्र सिंह

गाजियाबाद। उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येन्द्र सिंह ने कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर हुआ यह आतंकी हमला केवल एक कायरता का परिचायक ही नहीं, बल्कि मानवता के खिलाफ एक निंदनीय अपराध है। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जो लोग जीवन के शांत क्षणों की तलाश में कश्मीर की वादियों में गए थे, उन्हें इस तरह से चुन-चुन कर निशाना बनाना, सभ्यता पर सीधा हमला है। हम उन सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवारजनों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। भगवान उन्हें यह अपार दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और अधिक कठोर तथा निर्णायक कदम उठाए जाएं। हमारी सरकार से आग्रह है कि वह इस घटना को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेकर दोषियों को ऐसी सजा दे जो आने वाले समय के लिए एक कठोर संदेश बने। यह हमला केवल कश्मीर पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला है और भारत इसे कभी सहन नहीं करेगा।



