उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

भाजपा महानगर द्वारा किया गया डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर (बाबा साहेब) की जयंती पर सोमवार को नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, विधायक संजीव शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह महिलक, पार्षद राजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा आदि ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हम सभी उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने न केवल भारतीय संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के मूल्यों को भी सशक्त आधार प्रदान किया। डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, संकल्प और समर्पण की प्रेरणा है। उनके विचार आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं। भाजपा उनकी सोच को आत्मसात करते हुए समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर मिले। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि करोड़ों शोषितों, वंचितों और पीड़ितों की आवाज भी थे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया। सभी ने बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान, सामाजिक न्याय एवं समरसता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
भाजपा महानगर संगठन ने इस अवसर पर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button