उत्तर प्रदेशगाजियाबादराजनीतिस्लाइडर

भाजपा के स्थापना दिवस पर गाजियाबाद नेहरुनगर कार्यालय पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी

  • राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने किया चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उदघाटन
  • चित्र प्रदर्शनी में दिखाई गई भाजपा के संघर्ष से सत्ता तक की गाथा

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर भाजपा के राजनीतिक लोकतांत्रिक सफर की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने किया। प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी के उदय स्थापना छह अप्रैल 1980 से अब तक ऐतिहासिक भाजपा की सफल यात्रा का प्रदर्शनी के रूप में अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान भाजपा कार्यकताओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा भाजपा का राष्ट्रवादी गौरवशाली इतिहास की झलकियाँ इस प्रदर्शनी के द्वारा पूरे देश में कार्यालयों पर प्रदर्शित की जा रही है। इनमें डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एकात्मवाद दर्शन गाथा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण आदि की प्रदर्शनी का मूल आधार है। प्रदर्शनी में पोखरण विस्फोट कर दुनिया में देश का गौरव का एहसास, कारगिल युद्ध का विजय की चित्रावली, पीएम मोदी के कार्यकाल में मजबूत सशक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत के साथ ऐतिहासिक राम मंदिर, अनुच्छेद 370 , सीएए , तीन तलाक आदि प्रमुख बातों की महाकुंभ का सफल आयोजन प्रमुखरूप से प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button