राज्यलेटेस्टस्लाइडर

केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के परिवार पर कोरोना का कहर, चचेरे भाई की भी कोरोना से मौत

मुजफ्फरनगर। स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के परिवार पर कोरोना का कहर टूट रहा है। चार दिन पहले उनके ताऊ के बेटे का कोरोना के चलते निधन हो गया था और शुक्रवार को उनके के चचेरे भाई राहुल बालियान की भी कोरोना से मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों भाइयों को ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। इस बीच में ही हालत गंभीर होने पर संजीव बालियान के तेहरे भाई की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं ने परिवार को संत्वना दी थी। तेहरे भाई जितेंद्र का पार्थिव शव उनके पार्थिव गांव लाकर कोविड प्रोटोकाल के दौरान अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अभी चार दिन ही उनकी मौत को हुए थे कि एक और भाई की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संजीव बालियान के तेहरे भाई जितेंद्र बालियान की मौत के दौरान ही चचेरे भाई राहुल बालियान की भी हालत गंभीर बनी हुई थी। इससे पूरा परिवार गहरे सदमे से गुजर रहा है। कई विपक्ष व पक्ष के नेताओं ने दूसरे भाई की मौत पर दुख जाहिर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button