लेटेस्टशहर

भाजपा किसान मोर्चा ने कोविड- हेल्थ डेस्क लगाकर लोगों को किया जागरूक

गाजियाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्यपाल प्रधान के नेतृत्व में कोविड- हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को जागरूक किया। भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन तथा मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान को और मजबूती देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने देश के हर जनपद में किसी एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 डेस्क लगाकर जरूरतमंदों को मदद करने का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को देशभर में 824 सामुदायिक केंद्रों पर एक साथ हेल्प डेस्क का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए समय से रजिस्ट्रेशन कराएं एवं वैक्सीन लगवाने में लापरवाही न बरतें। इस मौके पर लोगों को जागरूक किया एवं उपस्थित लोगों को मास्क, सैनिटाइजर एवं दवाइयां वितरित की गई। मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन कसाना, डॉ. लाल, विनोद प्रधान, कपिल प्रधान, लखन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button