एनडीआरएफ में विभिन्न राज्यों की एसडीआरएफ टीमों की दो दिवसीय राष्ट्रीय क्षमता निर्माण प्रतियोगिता आयोजित
Two day National Capacity Building Competition of SDRF teams of various states organized at NDRF

गाजियाबाद/ स्थित 8वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल में दो दिवसीय राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की राष्ट्रीय क्षमता निर्माण प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता पूरे भारतवर्ष में एनडीआरएफ की विभिन्न वाहिनियों द्वारा 4 अलग-अलग जोन में आयोजित कराई जा रही हैं जिसमें नार्थ जोन के राज्यों की प्रतियोगिता को 8वीं बटालियन में कराया जा रहा है जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड सहित सात राज्यों की एसडीआरएफ की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें कुल 142 प्रतिभागी शामिल हैं। इन प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए एनडीआरएफ की विभिन्न वाहिनियों द्वारा ही एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान एनडीआरएफ डीआईजी गम्भीर सिंह चौहान एवं 8वीं वाहिनी कमाण्डेंट प्रवीण कुमार तिवारी मौजूद रहे । डीआईजी गम्भीर सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की टीमों का आपदा प्रबन्धन के दौरान की जाने वाली तैयारियों का मूल्यांकन करना है। उनके कौशल एवं विशेषज्ञता का प्रदर्शन के लिए एक मंच तैयार करना है। सीएसएसआर टीमों की क्षमता और योग्यता में वृद्धि करना है एवं विभिन्न एजेंसियों की बीच ज्ञान साझाकर और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ साथ सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देना है। 8वीं बटालियन कमाण्डेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता अलग अलग जोन नोर्थ जोन, साउथ जोन, वेस्ट जोन, ईस्टर्न जोन में करवाई जा रही है इसके बाद माह अप्रैल के प्रथम सप्ताह में नेशनल लेवल प्रतियोगिता को भी 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ में ही आयोजित करवाया जायेगा।



