गाजियाबाद। कोरोना महामारी से जनता को राहत दिलाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद ने वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। बैठक में केन्द्रीस राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद वीके सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने भी भाग लिया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी ने बताया कि सरकार के इस टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ता कोविड के नियमों और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से प्रत्येक वैक्सीनेशन सेंटर पर चार से पांच कार्यकर्ताओं की उपस्थिति वाली हेल्पडेस्क बनाई जाएंगी। इस पर वैक्सीनेशन कराने के लिए आने वाले नागरिकों के लिए जलपान और रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्हें भी वैक्सीनेशन सेंटर तक आने के लिए यातायात की आवश्यकता होगी, इसे भी हमारे कार्यकर्ता पूरा करेंगे। नागरिकों को जानकारी देने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर्स के बाहर होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे। सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने सुझाव देते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान को कालोनियों के आधार पर विकेंद्रित करके चलाए जाने से अधिक लाभ मिलेगा। आने वाली वैक्सीन की संख्याओं को स्थान सारणी के अनुसार तय करने से इस अभियान को सुविधाजनक और तेज किया जा सकता है। क्षेत्रवार वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए जाने के लिए सरकारी भवनों की कमी पर उठाए गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में उपलब्ध सामुदायिक केंद्रों अथवा दूसरे प्रकार के भवनों को अधिकारियों से वार्ता कर कुछ समय के लिए सरकारी तौर पर उपलब्ध कराए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वाले नागरिकों को प्राथमिकता दिए जाने की बात भी कही। नगर विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने गाजियाबाद में अब तक बनाए गए तथा नए बनने वाले वैक्सीन सैंटर्स की जानकारी देते हुए उसकी सूची कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराने की बात कही। महापौर आशा शर्मा ने आक्सीजन की कमी को पूरा करने के संबंध में नगर निगम द्वारा उठाए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महामंत्री सुशील गौतम ने संयुक्त रूप से किया। बैठक को राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। बैठक में कोरोना महामारी के कारण दिवंगत हुए राज्यमंत्री विजय कश्यप समेत सभी दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रभारी महेंद्र धनेरिया, पूर्व मेयर आशु वर्मा, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, क्षेत्रीय महामंत्री मयंक गोयल, मानसिंह गोस्वामी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, मंडल प्रभारी अश्वनी शर्मा, डॉक्टर उदिता त्यागी, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, चमन चौहान, धीरज शर्मा, गुंजन शर्मा, इंदु जौहरी, तारा जोशी, बीएल गौतम, कुलदीप त्यागी, रनिता सिंह, संजीव चौधरी, योगेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, राकेश गुप्ता, लक्ष्मण रावत, विनोद त्यागी, मदन राय, पंकज राय, संजय रावत आदि मौजूद रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूक
1 week ago
सीबीएसएम दिल्ली में दो दिवसीय दिवाली मेले में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Monday, 13 October 2025, 4:00 pm
केन्द्रीय जीएसटी ने किया जीएसटी संवाद 2025 का शानदार आयोजन, व्यापारियों की जिज्ञासाओं को किया शांत
Thursday, 26 June 2025, 4:08 pm
Check Also
Close
-
केआईईटी में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का भव्य आयोजनMonday, 23 June 2025, 4:34 pm



