शहर
नई कृषि नीति मसौदे की प्रतियां जलाकर भारतीय किसान यूनियन ने तीनों तहसीलों में किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर आज जिले की तीनों तहसीलों में भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने प्रदर्शन किया। सदर तहसील में भाकियू जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नई कृषि नीति मसौदे की प्रतियां जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन जताया। किसानों ने कहा कि यह नई कृषि नीति किसान हित के विरोध में हैं इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सैंकड़ों की संख्या में किसान शामिल रहे।