


गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष बनने के लिए आज से पार्टी कार्यालय पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। गाजियाबाद के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की एवं बारी-बारी से लोगों से बात की। इस दौरान 63 कार्यकर्ताओं ने आवेदन पत्र दिए हैं। इनमें पवन गोयल, गोपाल अग्रवाल, प्रेम त्यागी, सुरेन्द्र नागर, पप्पू पहलवान, रनिता सिंह, अजय शर्मा, तेजपाल राणा, कामेश्वर त्यागी, तरूण शर्मा, मानसिंह गोस्वामी, सुादेव त्यागी, राजेश त्यागी, संजय कुशवाह, नवीन त्यागी, सचिन डेढ़ा, लेखराज माहौर, अमित प्रताप, अजय शुला, सरदार सिंह भाटी, विमला रावत, राजू पांचाल, प्रदीप चौधरी, उदिता त्यागी, मोनिका पंडिता, इंदू जौहरी, अशोक संत, राजीव अग्रवाल, मोहन झा, सुशील गौतम, हरीमोहन झा, मनोज वोहरा, कुलदीप त्यागी, विनोद कसाना, केके शुक्ला, सुधीर त्यागी, चंद्र प्रताप सिंह, अश्वनी शर्मा, राजेश त्यागी, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, गौरव चोपड़ा, चमन चौहान, बोबी त्यागी, रुद्रप्रताप त्यागी, वीरेन्द्र सारस्वत, यशपाल पहलवान, मयंक गोयल, पप्पू पहलवान आदि ने नामांकन पत्र लिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, शहर विधायक एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधायक अजीतपाल त्यागी, मेयर सुनीता दयाल, पूर्व मेयर आशा शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, सरदार एसपी सिंह, पूर्व विधायक रूप चौधरी, एमएलसी दिनेश गोयल आदि मौजूद रहे।