राजनीति

प्रियंका गांधी को अपमानजनक शब्द बोलने वाली भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च

गाजियाबाद। सांसद प्रियंका गांधी को अपमानजनक शब्द बोलने वाले भाजपा नेता रमेश विधुड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने कहा कि इस अपमान का बदला दिल्ली में सरकार बनाकर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से लेकर सिहानी गेट कोतवाली तक पैदल मार्च निकाला और कोतवाल को रमेश विधुड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पैदल मार्च में जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव नसीम खान, जिला अध्यक्ष ओबीसी वर्ग विजयपाल चौधरी, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी , सेवादल महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, पीसीसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा , राजेंद्र शर्मा , सीमा शर्मा , युवा अध्यक्ष शादाब अब्बासी, कपिल यादव, रियाज अहमद अफजल सिद्दीकी, वसीम कुरैशी, सुरेश चौधरी , अमित यादव, सलमान अब्बासी , अमजद इदरीसी , सलमान मंसूरी , ब्रह्म दत्त दुबे आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button