शहर

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने फरीदनगर में लगाया नेत्र चिकित्सा शिविर

गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति गाजियाबाद द्वारा फरीदनगर में वरदान नेत्र चिकित्सा संस्थान के चिकित्सकों के सहयोग से नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमें सौ से अधिक ग्रामीणों के नेत्रों की गहन जांच के पश्चात 18 लोगों को मोतियाबिंद का आॅपरेशन करने योग्य पाया गया। इनमें से अधिकांश को चिकित्सा हेतु एम्बुलेंस द्वारा वरदान चिकित्सालय ले जाया गया जिन्हें आॅपरेशन के बाद उनके गांव पहुंचाया जाएगा।
इस चिकित्सा शिविर में समिति की ओर से आरके गुप्ता, वी पी रस्तोगी, रमेश अरोड़ा, एलडी शर्मा, हरिपाल सिंह, वीके शर्मा, बीजी शर्मा, एमबी भारद्वाज, बी.दयाल अग्रवाल, ए.के जैन, पीके गर्ग एवं आर एन सक्सेना तथा वरदान नेत्र चिकित्सा संस्थान की ओर से संस्थान के प्रभारी विजय शंकर और रनपाल सिंह का भरपूर सहयोग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button