शहर

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी लगातार राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और जगह-जगह राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल के द्वारा घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति के पास राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की लगातार की जा रही गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी की निंदा करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी और आरक्षण के मुद्दे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं, इससे भारत की छवि खराब हो रही है, हम भारत की छवि नहीं बिगड़ने देंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि वह राहुल गांधी द्वारा अमेरिकी धरती पर दिए गए आरक्षण विरोधी बयान को लेकर लगातार इसी प्रकार से प्रदर्शन करेगी। साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ अभी एफआईआर दर्ज करने का भी अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के नेता महानगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मनोज यादव, सतीश कसाना, नरेश कश्यप, मणिपाल प्रजापति, सतीश प्रजापति, हिमांशु सेन, अभिषेक भाटी, मांगेराम कसाना, दीपक यादव, विक्रांत कसाना, शिवम, लीलू चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button