राजनीतिलेटेस्ट

भाजपा का बड़ा आरोप, कांग्रेस के साठ साल के राज में दलितों का किया गया तिरस्कार, पीएम मोदी ने दिया सम्मान

गाजियाबाद। राहुल गांधी द्वारा दलित समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा द्वारा नेहरू नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। गाजियाबाद महानगर में प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के सानिध्य में क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप चौहान वाल्मीकि और महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी के द्वारा किया गया । प्रेसवार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने अपने संबोधन ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल शासन करने के बाद दलित समाज का सिर्फ और सिर्फ तिरस्कार किया आज तो तरक्की और सम्मान मोदी सरकार में दलित समाज को मिल रहा है उसके लिए मोदी सरकार बधाई की पात्र है। प्रेस वार्ता के दौरान साथ में एससी मोर्चा के वरिष्ठ नेता संत कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप चौहान, महानगर महामंत्री सुशील गौतम, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा प्रवीण गहलोत, महानगर अध्यक्ष एससी मोर्चा अनिल कल्याण, पूर्व महामंत्री राजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button