लेटेस्टशहर

पैराडाइज क्लब की अच्छी पहल, साइबर अपराधियों से बचने के लिए किया जागरुकता शिविर का आयोजन

गाजियाबाद। साइबर अपराधों की दिन प्रतिदिन बढ़ती संख्या और इससे सम्बंधित जानकारी की कमी के कारण अपराधी बड़ी आसानी से मूर्ख बनाकर अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं और मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, जनता की इस परेशानी और जन सुविधा को ध्यान मे रखते हुए पैराडाइस क्लब गाजियाबाद एवं डीवीएफ टीम द्वारा रविवार को आर्य समाज मंदिर, राजनगर एवं भारत विकास परिषद -उड़ान शाखा के साथ साइबर अपराध जागरूकता अभियान का आयोजन राजनगर सेक्टर 5 स्थित आर्य सामाज मंदिर मे किया गया। कार्यक्रम मे एडीसीपी क्राइम सचिदानन्द एवं साइबर सेल प्रभारी एसएचओ सतोष तिवारी द्वारा साइबर अपराध से सम्बंधित जानकारी लोगों को दी गई। बताया गया कि हम किन बातों का ध्यान रखें जिससे हम इस साजिश का शिकार होने से बच सकें।
यदि हम किसी अपराधी के जाल मे फंस जाएं तो हमें कहां रिपोर्ट करनी है, किस विभाग से सम्पर्क करना सभी जानकारी साझा की गयी।
डॉ. सपना, राजेश तिवारी, ऋषि गर्ग, आशु श्रीवास्तव, सुनील यादव एवं उपस्थित लोगों द्वारा साइबर सेल प्रभारी संतोष तिवारी से साइबर अपराध से सम्बंधित सवाल पूछे, जिनका संतोष तिवारी ने संतोषजनक उत्तर दिया। इस अवसर एसीपी श्वेता यादव, कविनगर प्रभारी निरक्षिक योंगेंद्र मालिक, कविनगर थाना इंस्पेक्टर नरेश, गगन सिंह अरोरा ( डीवीएफ कार्डिनेटर ), तनुज गंभीर ( डीवीएफ कोर्डिनेटर ), हर्ष शर्मा, वरुण वर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, हेमंत सिंघल (राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य समाज ), डॉ. विनीत अग्रवाल, बी. सी. बंसल, श्रद्धांनंद शर्मा (संरक्षक आर्य समाज मंदिर ), डॉ. वी. एन. सरदाना (प्रधान आर्य समाज मंदिर ), सत्यवीर चौधरी ( सचिव आर्य समाज मंदिर ), वंदना चौधरी (समाज सेविका ), संस्थापक अध्यक्ष मेघना बंसल ( पैराडाइस क्लब ), गति गर्ग (संस्थापक जन संपर्क अधिकारी पैराडाइस क्लब ), मीनाक्षी बंसल ( सचिव पैराडाइस क्लब ), रेनू अग्रवाल, अल्पना, बबीता गोयल, नीलू, नूतन, रूचि, सोनिया, एश्वर्या, मधु मित्तल (संस्थापक अध्यक्ष उड़ान शाखा ), वंदना शर्मा, सपना गर्ग, पूनम अस्थाना, सरिता, सोनिया,ऐश्वर्या आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button