राजनीतिशहर

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने कहा- प›िम क्षेत्र बनाए जाएंगे पार्टी 75 लाख सदस्य

गाजियाबाद। भाजपा संगठन ने समूचे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखते हुए बड़े ही जोरों से शुरूआत की हुई है । वैसे तो इस अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 2 सितम्बर और प्रदेश में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को 3 सितम्बर को संगठन के 8800002024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बनाकर की गई। गाजियाबाद सहित प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान में 2 सितंबर से ही कार्यकर्त्ता मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बनकर सदस्य बनाने में जुट गए हैं। सदस्यता अभियान के विषय में पार्टी की तैयारी और पार्टी के लक्ष्य के विषय को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने प्रेस वार्ता के दौरान महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ संगठन रचना के आधारभूत किया। भाजपा महानगर की तीनों विधानसभाओ में मुरादनगर विधानसभा, शहर विधानसभा, साहिबाबाद विधानसभा, ग्राम और पंचायत क्षेत्र के आधारभूत भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य के लक्ष्य के साथ पूरे क्षेत्र से 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया जिसमे उन्होंने कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आग्रह किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने दावा किया कि जन जन की भागीदारी स्वरूप भाजपा अपनी सदस्यता के आधार पर भाजपा ने विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश में तीन करोड़, पश्चिम क्षेत्र में 75 लाख और गाजियाबाद में 5 लाख भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बलदेव राज शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व पार्षद अनिल स्वामी, हातम सिंह नागर, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी , पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, पूर्व महानगर संयोजक सरदार एसपी सिंह, राजेंद्र यादव, महानगर अभियान संयोजक पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, रनिता सिंह, चमन चौहान, संदीप त्यागी, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उदिता त्यागी, रूबी अग्रवाल, प्रताप चौधरी, वीरेंद्र सारस्वत, महिम गुप्ता, पार्षद शीतल चौधरी आदि उपास्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button