शिक्षा

आईटीएस कालेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजियाबाद। आईटीएस कॉलेज, गाजियाबाद में शिक्षक दिवस समारोह बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह क्लीनिकल एवं एकेडमिक गतिविधियों के साथ-साथ छात्रों के लिए मनोरंजन कार्यक्रमों को भी आयोजित करने का प्रयास करते हंै, ताकि वह अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकें। इस कार्यक्रम में आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, आईटीएस डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी, आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एण्ड एलाइड साइंसेज के प्रधानाचार्य डा. एम थंगराज एवं आईटीएस कॉलेज आॅफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. एस सदीश कुमार सहित संस्थान के सभी विभागों के एचओडी एवं सभी अध्यापकों के साथ-साथ बीडीएस, एमडीएस, बीपीटी एवं फार्मेसी के सभी छात्रों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें छात्रों ने अध्यापकों के लिए सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अंत में सभी विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button