लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस की छात्रा पल्लवी सिंघल बनीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टॉपर

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एंड एलाईड साइंसेज की फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम बैच 2020-24 की छात्रा पल्लवी सिंघल ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा में पहला स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया है। पल्लवी 86.7 प्रतिशत के साथ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की टॉपर बनकर उभरी हैं। पल्लवी मुरादनगर की निवासी हंै। पल्लवी हमेशा से ही एक मेधावी छात्रा रही है। उसकी कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा ने अन्य सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण स्थापित किया है। उनकी यह उपलब्धि उनके उज्जवल भविष्य की नई खोज को दर्शाता है। उनकी यह सफलता आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एंड एलाईड साइंसेज में समर्पित शिक्षकों के समर्थन और उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे की उपलब्धता का प्रमाण है। आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा एवं कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एम थंगराज ने परीक्षा में उनकी कड़ी मेहनत और अद्भुत प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। पल्लवी ने अपने शैक्षणिक काल में समर्थन और मार्गदर्शन के लिए सभी शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। पल्लवी ने सर्वोत्तम सुविधाएं एवं एक अच्छे शैक्षिक माहौल प्रदान करने के लिए संस्थान के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button