राज्यलेटेस्टस्लाइडर

हज हाउस को बनाया जाए कोविड आईसोलेशन केन्द्र: अतुल गर्ग

गाजियाबाद। शहर विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने हज हाउस को आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा। अतुल गर्ग ने पत्र में लिखा कि गाजियाबाद में हिंडन नदी के तट पर हज हाउस जो कि एनजीटी के द्वारा विवादित है वह पूर्ण रुप से कई सौ लोगों के रहने, खाने, पीने इत्यादि की उचित व्यवस्था के साथ तैयार है। यह भवन सरकारी खर्चे में बना है। एनजीटी के नियमों के आधार पर विवादित होने के कारण यह भवन अनुपयोगी है। इस समय आपातकाल चल रहा है जिसमें लोगों के जीवन मरण का प्रश्न है और आपातकाल में सरकार अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए इस भवन को कोरोना के मरीजों के लिए मानसरोवर भवन की तरह उपयोग में ला सकती है। ऐसा गाजियाबाद के लगभग सभी नागरिकों का विचार है। अतुल गर्ग ने लिखा कि इस पर अतिशीध्र नियमानुसार कार्यवाही आरम्भ कर देनी चाहिए, जिससे इस भवन का उपयोग विपदा के प्रबंधन में किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button