लेटेस्टशहर

चौधरी अजित सिंह को दी श्रद्धांजलि,18 मई को गांव-गांव में होंगे हवन

गाजियाबाद। रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह का गत दिनों कोरोना के चलते निधन हो गया था। गुरुवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कोट गांव आर्यनगर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अजय वीर सिंह चौधरी ने कहा कि चौधरी अजित सिंह को अपने पूरे जीवन मे किसानो की ही चिंता रही। चौधरी साहब से हम जब भी दिल्ली निवास पर मिले तो सबसे पहले चौधरी साहब का सवाल होता था कि गांव देहात किसान मजदूर के क्या हाल हंै। चौधरी साहब के दिल में किसान-मजदूर धड़कते थे। चौधरी साहब के निधन से किसान-मजदूर निर्धन हो गया है। युवा रालोद के प्रदेश महामंत्री लोकेश चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब के निधन से किसानों की लड़ाई लड़ने वाला नेता चला गया। चौधरी साहब के निधन से किसानों को अत्यधिक दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब की तेहरवीं 18 मई को है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस दिन किसान-मजदूर अपने-अपने गांव में हवन कर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि देंगे। श्रद्धांजलि देने वालों मे चौधरी रणवीर सिंह, चौधरी कर्मवीर सिंह, जयप्रकाश सिंह, जसवीर सिंह, चन्द्र पाल फौजी, जगवीर सिंह, कांति चौधरी, ओमबीर सिंह, हरेंद्र चौधरी, सचिन चौधरी, अश्वनी चौधरी, हरेंद्र चौधरी, अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button