राज्यलेटेस्ट

मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत 51 कृषकों को दिए ट्रैक्टर, दिखाई सफेद झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता स्व. चौधरी चरण सिंह की जयन्ती किसान सम्मान दिवस के अवसर पर विधान भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा तथा उसके सम्मुख रखे चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने विधान भवन के सामने मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत 4 कृषकों को ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की। उन्होंने 51 कृषकों को दिये गये टैÑक्टर को सफेद झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयेन्द्र प्रताप सिंह, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुवेर्दी तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button