लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस फिजियोथेरेपी विभाग में फ्रेशर पार्टी-2023 का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ हैल्थ एंड एलाईड साइंसेज, मुरादनगर में 2023-27 फिजियोथेरेपी में नये सत्र के छात्रों के लिये फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन द्वितिय सेमेस्टर के छात्रों ने किया। फ्रेशर पार्टी की थीम शेड्स आॅफ एलिमेंट्स-पंचतत्व सीनियर बैच के छात्रों द्वारा शिक्षकों के दिशा निर्देश में रखा गया जिसमें नव प्रवेशित छात्रों को पंचतत्व के विभिन्न रंगों के रूप में परिधान धारण करने थे। कार्यक्रम की शुरूआत शिक्षा प्रदान करने वाली देवी मां सरस्वती की वंदना से की गई तथा उनके सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर उनसे शिक्षा का वरदान मांगा गया।
इस कार्यक्रम में अर्पित चड्ढा, वाईस चेयरमैन आईटीएस द- एजूकेशन ग्रुप एवं डॉ. सीएस राम, प्रधानाचार्य आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हैल्थ एंड एलाईड साईंसेज, डॉ. एम. थंगराज, उपप्रधानाचार्य, आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ फिजियोथेरेपी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अर्पित चडढा ने इस मौके पर नये सत्र के विद्यार्थियों का कालेज में स्वागत किया। उन्होनें फ्रेशर बैच को आईटीएस में दी गई सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों को न केवल शिक्षाविदों बल्कि विभिन्न अतिरिक्त गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों की प्रशंसा की।
डॉ. सीएस राम ने नवोदित फिजियोथेरेपिस्टों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को फिजियोथेरेपी के महत्व और नए आगामी क्षेत्रों में फिजियोथेरेपी के अवसरों से अवगत कराया। उन्होंने सॉफ्ट स्किल्स और अच्छे बौद्विक कौशल के महत्व को भी समझाया। फ्रेशर पार्टी एक ऐसा अवसर है जिसके लिए जूनियर एवं सीनियर दोनों बैचों का बेसब्री से इंतजार होता है। यह अवसर उन्हें एक दूसरे के साथ बातचीत करने और अपनी बॉन्डिंग को मजबूत करने में मदद करती है। डॉ. सीएस राम ने बताया कि हमारा कालेज रैगिंग मुक्त है तथा सीनियर बैच के अंशिका, सामिया, शिवम एवं प्रियांशु ने सीनियर नए छात्रों को रैगिंग न करने का आश्वासन दिया तथा उनकी मदद करने का प्रण लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत चौथे वर्ष की अनुष्का द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में फ्रेशर विद्यार्थियों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सभी रंगारंग कार्यक्रम के बाद फ्रेशर राउंड आयोजित किया गया जिसके मि. फ्रेशर मनीष, मिस फ्रेशर सृष्टि, मि. परफॉरमर सचिन, मिस परफॉरमर खुशी, मि. शेड्स ओजस, मिस शेड्स गौरी। इस आयोजन पर फ्रेशर बैच के हमजा एवं गौरी ने अर्पित चड्ढा, डॉ. सीएस राम, शिक्षक एवं सीनियर बेच का हार्दिक धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन हर्ष और उल्लास के साथ डीजे पार्टी द्वारा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button