लेटेस्टशहर

मुस्लिम भाई ईद पर बरतें सतर्कता, कोरोना से खुद बचें, दूसरों को भी बचाएं: दिनेश गोयल

गाजियाबाद। सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले आरकेजीआईटी के चेयरमैन व भाजपा से एमएलसी दिनेश गोयल ने ईद पर्व को लेकर मुस्लिम भाइयों से बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है। मीडिया को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरे देश में कहर बरपा रखा है। ईद के पवित्र त्यौहार पर मुस्लिम भाई एक जगह एकत्र होकर नमाज पढ़ते हैं लेकिन इस बार ऐसा करने से बचना होगा। मुस्लिम उलेमाओं ने भी घरों पर ही रहकर ईद का पर्व मनाने की अपील की है, उनकी अपील को मानते हुए कोरोना से खुद को बचाना होगा और दूसरों को भी बचाना होगा। कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि त्यौहार तो हर साल आते हैं। यदि हम सकुशल रहे तो अगली बार धूमधाम से त्यौहार मनाएंगे। हम सबको मिलकर इस महामारी को हराकर नए सवेरे का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button