राज्यलेटेस्ट

नवजन चेतना में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित, श्रेया ने पाया पहला स्थान

देहरादून। यहां गुजराड़ा स्थित नवजन चेतना में चल रहे पठन-पाठन कार्यक्रम में आ रहे बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया। 5वीं कक्षा में पढ़ रही श्रेया दत्ता को प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार दिया गया। 8वीं कक्षा की छात्रा अंशिका सिंह दूसरे स्थान पर रही। कक्षा 2 की गीता तीसरे स्थान पर रहीं जबकि कक्षा दो की मानवी को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। केन्द्र के मुख्य संचालक कमल सेखरी व प्रमुख अध्यापिका रचना बहल ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर केन्द्र के प्रमुख सहयोगी रमेश पेटवाल, आशीष चौधरी व नरेश मलासी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button