राज्यलेटेस्ट

हिन्ट समूह के संस्थापक स्व. विजय सेखरी की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

देहरादून। सामाजिक संस्था नवजन चेतना के प्रेरणाश्रोत रहे हिन्ट मीडिया समूह के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार विजय सेखरी जी की गत दिवस उनकी 95वीं जयंती यहां गुजराड़ा स्थित नवजन चेतना केन्द्र परिसर में धूमधाम व उल्लहास के साथ मनाई गई। केन्द्र परिसर में चल रहे पठन-पाठन कार्यक्रम में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों ने स्व. विजय सेखरी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। केन्द्र के मुख्य संचालक कमल सेखरी ने स्व. विजय सेखरी के पत्रकारिता से जुड़े जीवन का विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर उपस्थित केन्द्र के अन्य सहयोगी आशीष चौधरी, रचना बहल, रमेश पेटवाल, रूबी दत्ता, नरेश मलासी, जयप्रकाश शर्मा व वरिष्ठ पत्रकार महमूद अली आदि ने भी श्रद्धांजलि देते हुए स्व. विजय सेखरी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर केन्द्र की ओर से जलपान की भी व्यवस्था की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button