लेटेस्टशहर

ईलाक्षी क्लब ने धूमधाम से मनाई डांडिया नाईट और दिवाली उत्सव

गाजियाबाद। ईलाक्षी क्लब द्वारा यूके रेडियंस वेव सिटी गाजियाबाद में मनाया गया डांडिया नाईट और दिवाली उत्सव। कार्यक्रम में क्लब मेंबर्स के साथ अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरूआत क्लब की वर्तमान प्रेसिडेंट रीना जैन द्वारा सभी अतिथियों व मेंबर्स के स्वागत से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। नितिन डांस क्रू की अप्रतिम नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद क्लब की मेंबर पूनम यादव और नीरू अग्रवाल ने बहुत सुन्दर नृत्य प्रस्तुति दी । इसके दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने ताल से ताल मिलाकर नृत्य किया। पल्लवी ने भी अपनी नृत्य प्रस्तुति से सभी को अपने साथ नाचने पर मजबूर कर दिया। सभी ने बहुत ही हर्ष हुल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
नितिन डांस क्रू ने पूरे कार्यक्रम के दौरान कई बार जोश से भरपूर नृत्य किया और सभी लोगों को डांडिया के नए नए स्टेप्स भी सिखाए। इसके बाद सभी ने मिलकर बहुत सारे अनोखे खेल खेले और पुरस्कार जीते। आए हुए नृत्यकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। रंग बिरंगे लहंगा चोली में सुसज्जित सभी महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा ने किया। पंडाल का सजावट बहुत ही भव्य थी जिसकी सभी ने बहुत सराहना की, ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे गुजरात का कोई बड़ा गरबा कार्यक्रम हो। इसके अतिरिक्त स्वादिष्ट भोजन व व्यंजनों ने सबको बहुत आकर्षित किया। कार्यक्रम के अंत में ईलाक्षी क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट पुनिता त्यागी और ट्रेजरर सीमा सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद किया और दीपवाली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पूनम यादव, शीतल मलिक, डॉ सरिता शर्मा, सारिका अग्रवाल, पूर्णिमा अग्रवाल, सरिता गोयल, शिवानी, नीरू अग्रवाल, रेखा बंसल, नीरू अग्निहोत्री, सीमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button