लेटेस्टशहरशिक्षा

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व व रेनडिबू विद स्टाइल फैशन शो का आयोजन

गाजियाबाद। सेक्टर-23 संजयनगर स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व व रेनडिबू विद स्टाइल फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्वनिर्मित अखबार के परिधान पहनकर मंच पर अपनी रोचक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जिसमें दुर्गा माता के नौ रूपों को बहुत ही सुंदरता से दर्शाया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि रागिनी गुप्ता (कार्यकारी उपाध्यक्ष कोटक महेन्द्रा) ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने अभिभाषण द्वारा विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की और उन्हें अच्छाई के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए छात्रों के इस प्रयास की सराहना की और इस प्रकार के आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अभिभावकों व समस्त शिक्षकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button